PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड सेंदला गाव में में बॉक्सिंग प्रतियोगिता: हनवंत, करण और श्रीपाल सिंह पहुंचे फाइनल में
सेंदला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदला में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र वर्ग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। स्थानीय सेंदला विद्यालय के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
सेंदला विद्यालय के 17 वर्षीय छात्र वर्ग में कक्षा 11 के हनवंत सिंह (पुत्र स्व. महेंद्र सिंह) तथा करण भारती (पुत्र संतोष भारती) ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल का टिकट पक्का किया। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग में श्रीपाल सिंह (पुत्र परबत सिंह) ने बेहतरीन मुक्केबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
आज के इस कार्यक्रम में पीईईओ महावीर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर बोहरा, विद्यालय का समस्त स्टाफ गण , निर्णायक मंडल तथा गांव के भामाशाह विक्रम सिंह, पर्वत सिंह, लालाराम, गणेश राम, संजय कुमावत एवं कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
साथ ही स्थानीय गांव के दर्शकों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आज के मुकाबलों का आनंद उठाया।
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के अंतिम दिन सभी भार वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।




