PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ जंक्शन जानुंदा पंचायत के पूर्व सरपंच खुमानसिंह उर्फ घीसूसिंह को पुलिस ने मुकन्पुरा की जमीन और पट्टा प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में मारवाड़ जंक्शन थाने में दर्ज प्रकरण में धोखाधड़ी, दस्तावेजों की कूटरचना, जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल, सरकारी संपत्ति से जुड़े कथित गबन और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। एफआईआर में खुमानसिंह उर्फ घीसूसिंह के अलावा
तत्कालीन विकास अधिकारी महेंद्रसिंह रावत, हंजा, टीपू और महेंद्रसिंह पुत्र हमीरसिंह को आरोपी बनाया है। परिवादी ने पहले थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत देने का आरोप लगाया। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में परिवाद पेश किया।
1250 वर्गफीट के पट्टे और बाद के पंजीयन पर विवाद एफआईआर के अनुसार परिवादी छोगाराम निवासी मुकनपुरा ने आरोप लगाया कि उसके परिवार का खसरा संख्या 1397 की जमीन पर लंबे समय से कब्जा रहा है। इसी जमीन से जुड़े हिस्से को पंचायत की ओर से आबादी भूमि में परिवर्तित कर खसरा संख्या 1397/1 बताया। परिवाद के अनुसार पंचायत ने हंजा के नाम 1250 वर्गफीट का पट्टा जारी किया था। आरोप है कि पट्टे में जमीन के विक्रय पर रोक संबंधी उल्लेख होने के बावजूद 1 अप्रैल 2021 को उसका पंजीयन कराया। इसके बाद 28 जुलाई 2022 को भी संबंधित जमीन को लेकर एक और पंजीयन दस्तावेज तैयार किया गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से सरकारी जमीन को निजी स्तर पर हस्तांतरित करने का प्रयास किया गया है। पंचायत के रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ के आरोप लगाए है




