PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के सेंदला ग्राम में 70 वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्धघाटन रा.उ.मा.वि. सेंदला में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने किया
सेंदला ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंदला के विशाल खेल मैदान में 70वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालक-बालिका बॉक्सिंग (मुक्केबाज़ी) खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
26 सितंबर 2026 तक चलने वाली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर से आए युवा मुक्केबाज अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है।
मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत रहे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी बाली के संयोजक प्रताप सिंह भाटी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ ऑफिस बाली के आरपी लक्ष्मण सिंह चौहान एवं विशेष अतिथि के तौर पर उप सरपंच करण सिंह चौहान, किसान नेता उगमसिंह कुमटिया , वरिष्ठ अफवोकेट ओम दवे उपस्थित रहे।
अतिथियों का मंच पर स्वागत विद्यालय के पीईईओ (PEEO) महावीर सिंह चौहान तथा स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर बोहरा द्वारा साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण व विधिवत शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की आधिकारिक घोषणा की।
126 मुक्केबाज खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम-खम
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जी बोहरा द्वारा प्रस्तुत प्रतियोगिता प्रतिवेदन के अनुसार इस 70वीं जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से कुल 126 खिलाड़ी (बालक व बालिका) भाग ले रहे हैं:
17 वर्षीय बालक वर्ग: 26 विद्यालयों के 47 खिलाड़ी
17 वर्षीय बालिका वर्ग: 13 विद्यालयों की 27 खिलाड़ी
19 वर्षीय बालक वर्ग: 15 विद्यालयों के 38 खिलाड़ी
19 वर्षीय बालिका वर्ग: 7 विद्यालयों की 14 खिलाड़ी
भामाशाहों का रहा विशेष योगदान
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं खिलाड़ियों के आवास व मुख्य भोजन व्यवस्था में क्षेत्र के प्रमुख भामाशाहों थान सिंह राणावत, केसाराम रावताराम, हनुमान सिंह चौहान, इन्द्र सिंह चौहान, गंगाराम कुमावत, वक्ता राम कुमावत एवं ग्राम विकास अधिकारी (कुमटिया) हितेश कुमार बामणिया का सराहनीय सहयोग रहा, जिनका मंच से आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में गांव के स्थानीय गणमान्य नागरिक हकमाराम देवासी, प्रवीण कुमावत, लालाराम देवासी एवं कालूराम कुमावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के पश्चात रिंग में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले शुरू हुए, जो आगामी 26 सितंबर तक चलेंगे।




