PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/महावीर मेवाडा
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, किशोर सिंह चौहान अति. पुलिस अधीक्षक बाली एवं भवानीसिंह आरपीएस वृताधिकारी, वृत सुमेरपुर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी शैतानसिह निषु के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः प्रार्थी मदनलाल पुत्र फौजाराम जाति मीणा निवासी गिरवर पुलिस थाना गुडा एन्दला जिला पाली ने थाना उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मै दिनांक 26.04.2026 को दिन में मेरी मोटरसाईकिल नम्बर आर.जे. 16 ए.सी. 3615 को लेकर अनोपपुरा गांव में शादी समारोह में आया था, अनोपपुरा गांव से दिन में कोई अज्ञात चोर मेरी मोटरसाईकिल चोरी करके लेकर चले गये है वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 84/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. 2023 मे दर्ज कर अनुसधान श्री जसाराम सउनि के जिम्मे किया गया ।
किये गए प्रयासः थानाधिकारी के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैक किये गये, घटनाक्रम को मध्यनजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसूचना संकलन, तकनीकी सहयोग से तखतगढ हल्का क्षेत्र मे लगातार हो रही दुपाहिया वाहन चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर उज्जवल मीणा को गिरफतार किया गया, अभियुक्त से माल मशरूका बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। मुलजिम से अन्य चोरी /नबकजनी की वारदातों के बारे पुछताछ जारी है।
गठित टीमः-
1. शैतान सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ, पाली।
2. जसाराम सउनि पुलिस थाना तखतगढ, पाली। (विशेष भूमिका)
3. घीसाराम सउनि पुलिस थाना तखतगढ, पाली।
4. रमेश कुमार कानि 1756 पुलिस थाना तखतगढ, पाली।
5. श्रवण कुमार जाखड कानि 1400 पुलिस थाना तखतगढ, पाली।
6. जगदीश कुमार कानि 1871 पुलिस थाना तखतगढ, पाली।
7. गोपालसिंह कानि 399 पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली।
8. जनार्दन कुमार कानि 422 पुलिस थाना तखतगढ जिला पाली।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
1. उज्जवल मीणा पुत्र मेघाराम उम्र 24 वर्ष निवासी मीणा की ढाणी ढोला बीएनएस पुलिस थाना साण्डेराव जिला पाली


