• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सीईओ चौधरी ने 21 पंचायतो में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के कार्यों का निरीक्षण किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0
सीईओ चौधरी ने 21 पंचायतो में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के कार्यों का निरीक्षण किया

PALI SIROHI ONLINE

पाली सीईओ चौधरी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया*
पाली27 मार्च। जिला कलक्टर के  निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं में प्रगतिरत कार्यों के निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर दल गठित कर निरीक्षण के निर्देश दिए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह मेहता, अधिशासी अभियंता सी.पी. वर्मा, हरिसिंह राजपुरोहित, हरिश चौहान सहित समस्त विकास अधिकारियों एवं क्लस्टर प्रभारियों को पाली जिले की पंचायत समितियों में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार निरीक्षण करने के निर्देश दिए ।

निरीक्षण दल द्वारा नेतरा, ढोला, साण्डेराव, भैसाणा, रेन्दडी, सवराड, माण्डा, सिरियारी, खारड़ा, सिणगारी, बिठू, गढ़वाड़ा, लाम्बिया, वडेरावास, भीमालिया, खौड़, जवाली, कोटड़ी, ढालोप, नाडोल तथा नारलाई सहित कुल 21 ग्राम पंचायतों का जिला स्तरीय दल द्वारा निरीक्षण किया ।

इसी प्रकार ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रथम चरण में 27 मार्च 2026, 30 मार्च 2026 तथा 1 अप्रैल 2026 को तथा द्वितीय चरण में 15 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले की सभी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

इस क्रम में पूर्व में भी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय दलों का गठन कर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता कार्यों, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधायक एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष तथा वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का अवलोकन किया गया तथा कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Previous Post

बिजोवा में भेरव आई हास्पिटल द्वारा निः शुल्क शिवीर

Next Post

देसूरी पुलिस ने कार से 49.05 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया जब्त, तीन गिरफतार

Next Post
देसूरी पुलिस ने कार से 49.05 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया जब्त, तीन गिरफतार

देसूरी पुलिस ने कार से 49.05 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त किया जब्त, तीन गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page