PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जवाई बांध में रविवार दोपहर छलांग लगाने वाली युवती का शव सोमवार सवेरे मिला। शव की पहचान नोवी निवासी किरण 21 पुत्री अमृतलाल माली के रूप में हुई है। पुलिस ने गोताखारों की मदद से शव को बांध से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सुमेरपुर उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है।
परिजनों की रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंपा। फिलहाल मौत के कारणों को पता नहीं लगाजानकारी के अनुसार रविवार दोपहर डेढ़ बजे युवती ने जवाई बांध के गेटों के पास पानी में छलांग लगा दी थी। उस समय बांध पर मौजूद पर्यटकों ने युवती को पानी में कूदते देखा था। मौके पर युवती की चप्पलें मिली थीं।
सूचना पर सिटी थाना अधिकारी सवाई सिंह मय पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। रात होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। सोमवार सुबह दोबारा बांध में तलाश शुरू की तो शव फूलकर पानी के ऊपर आ गया


