PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ नगर पालिका मे लगातार तीसरी बार भाजपा का दबदबा, जयश्री नामा बनी अध्यक्ष
भाजपा से जयश्री नामा को मिले 14 मत,कांग्रेस से सरोज मेवाडा को मिले 11 मत 3 मतो से जयश्री विजय घोषित
तखतगढ 21 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितंबर 2026 को हुए नगर पालिका आम चुनाव के बाद 21 सितंबर सोमवार को तखतगढ़ न.पा. अध्यक्ष पद चुनाव मे लगातार तीसरी बार भाजपा का दबदबा बरकरार रखते जयश्री नामा को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी पूर्ण कुमार ने बताया कि सोमवार भाजपा को अध्यक्ष पद चुनाव मे भाजपा से जयश्री नामा को मिले 14 मत और कांग्रेस से सरोज मेवाडा को मिले 11 मत 3 मतो से जयश्री नामा को विजय घोषित किया गया। दरअसल सोमवार को अध्यक्ष पद चुनाव को
लेकर 10.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाड़ा अपने 8 पार्षदो एव 1 निर्दलीय कुल 9 पार्षदो के साथ न.पा. कार्यालय पहुकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होकर प्रत्याशी सरोज मेवाडा, पार्षद मोनिका देवी, अतकी देवी कालबेलिया, भंवर लाल मीना, सूरज वाल्मीकि, अनराज मेवाडा़, प्रर्मिला देवी, मनीष परिहार व निर्दलीय रामचंद्र जीनगर अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान करने पहुचे। मौके पर विधायक प्रत्याशी कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा, ब्लोग अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। 11 बजे 4 और निर्दलीय हीना आबू राज,भरत सोनी, वेनाराम प्रजापत,शिल्पा कुमावत भी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष मतदान करने पहुचे। और 11:40 पर भाजपा के प्रत्याशी गीता सोमपुरा मतदान करने पहुंची। और 12.30 बजे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एव भाजपा नेताओ के साथ भाजपा के जयश्री नामा के साथ हीर सिंह सोलंकी, पारस घांची, महेश रावल, उत्तम जीनगर,पोनी देवी चौधरी, दारमी देवी सुथार,पेमाराम कुमावत, मंजुदेवी माली,विमला देवी सेन, सुरेश सोलंकी कुल 11 प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष मतदान करने पहुच कर पद के गोपनियता की शपथ लेकर अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया।
बाद चुनाव परिणाम की घोषणा हुई जिस मे भाजपा से जयश्री नामा को मिले 14 मत और कांग्रेस से सरोज मेवाडा को मिले 11 मत 3 मतो से जयश्री नामा को विजय घोषित किया गया। दरम्यान सुमेरपुर सीओ भवानीसिंह, तखतगढ थाना निरिक्षक शैतानसिंह व उप निरीक्षक कैलाशचंद्र, महिला कांस्टेबल विमला, भगवती ने सभी प्रत्याशीयो की जांच पड़ताल के बाद मतदान के लिए अंदर प्रवेश दिया गया। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के को लेकर मतदान केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई। साथ ही स्वामी विवेकानन्द रोडवेज बस स्टेण्ड के प्रवेश द्वार से लेकर नगर पालिका के आसपास चारो तरफ बांस लगातार रासतो को सील किए गए जहा चारो तरफ समर्थकों भीड़ मौजूद रही।




