• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर माउंट आबू दौरे परः सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने स्टाफ और उपकरणों की कमी गिनाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर शुक्रवार को माउंट आबू के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहनता से निरीक्षण किया।

इस दौरान चिकित्सा अधिकारी नवीन शर्मा और अन्य जिला चिकित्सा अधिकारियों ने मंत्री को अस्पताल की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इनमें स्टाफ क्वार्टर की दयनीय स्थिति, चिकित्सकों की कमी, स्टाफ का अभाव और उपकरणों की कमी प्रमुख थीं।

कमियों को दूर करने का आश्वासन

इस दौरान मंत्री खींवसर ने बताया कि वह जल्द ही अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे यहां की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे और माउंट आबू में निर्माण संबंधी रोक का समाधान भी ढूंढेंगे। मंत्री ने स्थानीय स्तर पर हॉस्पिटल में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।

चिकित्सा मंत्री के साथ भाजपा की जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

चैत्रीय नवरात्रा पर आशापूरा माताजी ट्रस्ट द्घारा सम्भाली सम्पूर्ण व्यवस्था नौ दिवसीय नवरात्रा मे प्रतिदिन सैकडो भक्त श्रद्वालुओ ने लगाई घोक

Next Post

अजय हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांगः भील समाज ने रैली निकाल उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Next Post
अजय हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांगः भील समाज ने रैली निकाल उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अजय हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांगः भील समाज ने रैली निकाल उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page