PALI SIROHI ONLINE
मालवाड़ा,रानीवाड़ा-मालवाड़ा केनिकट तेजावास गांव स्थित गोगाजी मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में डीएसपी सुखराम विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
इस दौरान रानीवाड़ा थानाधिकारी जीत सिंह, एएसआई संग्रामाराम, मालवाड़ा चौकी प्रभारी भरत सिंह भाटी और जांच प्रभारी लाभूराम देवासी भी पुलिस टीम के साथ मौजूदथे। पुलिस मंदिर में हुई चोरी के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। चोरों की पहचान करने और घटना से जुड़े सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
गोगाजी मंदिर में चोरी का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। वे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना का जल्द खुलासा होना चाहिए, ताकि इलाके में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस अधिकारी लगातार जांच की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। चोरी के इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित सबूतों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इस दौरान ग्रामीण हड़मत सिंह, शैतान सिंह, दलपत सिंह, सूरज सिंह, जवान सिंह, बाबू सिंह, राजपाल सिंह, भगवत सिंह, कल्याण सिंह, जीतू सिंह, महावीर सिंह, जेठू सिंह, अर्जुन सिंह, ईश्वर सिंह, विक्रम सिंह, यूके सिंह, गणपत सिंह, कान सिंह, देवी सिंह, मनोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह, खंगार सिंह और मंदिर के पुजारी बाबूगिरी गोस्वामी मौजूद थे।

