PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में बीजेपी पार्षद और नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज गुप्ता के पिता बंशीलाल गुप्ता का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गुप्ता परिवार, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों में शोक फैल गया। बंशीलाल गुप्ता के निधन पर बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और शोक व्यक्त किया।
21 सितंबर को होगी वोटिंग
मनोज गुप्ता वर्तमान में वार्ड संख्या 25 से भाजपा के पार्षद हैं। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 386 वोटों से हराया था। इसके बाद उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अपना नामांकन भरा है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को वोटिंग होनी है।

