• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक मातृ सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0
तखतगढ-आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक मातृ सम्मेलन हुआ सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक मातृ सम्मेलन हुआ सम्पन्न
तखतगढ़ 19 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) गोगरा रोड़ स्थिति रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ में मुख्य वक्ता श्रीमती वीनू सोलंकी , प्रबंध समिति सदस्या श्रीमती मंजुला गांधी, श्रीमती सीता सुथार ने मां शारदे, ॐ, माँ भारती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर मातृ सम्मेलन का शुभारंभ किया। स्वागत एवं परिचय के बाद मातृ सम्मेलन में विद्या मंदिर की बहिनो द्वारा मां के वंदन हेतु गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमती वीनू सोलंकी ने बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में माता की भूमिका , वर्तमान समय में डिजिटल युग में मोबाईल का दुरुपयोग ,भोजन, भवन, भूषा पर विस्तार से मातृ शक्ति के सामने अपने विचार रखे।

सम्मेलन में उपस्थित मातृ शक्ति के लिए भारतीय संस्कृति से संबंधित और अपने आस पास की जानकारी से संबंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिराम जोगसन ने सम्मेलन में उपस्थित मातृ शक्ति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या श्रीमती सीमा जीनगर ने किया । विद्या मंदिर के सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ-जिस वार्डो मे सालो से शिकायतो के बाद नही बनी नालिया और सडक इतना भेदभाव क्यो,खेडावास एक ही गली मे सिर्फ कद्दावर नेता का मकान उस गली मे हाथो हाथ बना रही सडक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page