PALI SIROHI ONLINE
बांसवाड़ा-जिले की सल्लोपाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साल से फरार चल रही 15 हजार रुपए की इनामी वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन और वृत्ताधिकारी बागीदौरा श्यामसिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान भुरी उर्फ आशा डामोर पत्नी दयाराम डामोर, निवासी छायणी, थाना सालमगढ़,जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
15 हजार रुपए का इनाम घोषित था
आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बांसवाड़ा ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। 20 सितंबर 2023 को थाना सल्लोपाट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर बाइक से 17 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया था। उस समय मौके से मोटर साइकिल चालक दयाराम को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सह-आरोपी भुरी उर्फ आशा मौके से फरार हो गई थी।
पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा
सल्लोपाट थानाधिकारी जयेश पाटीदार मय टीम ने गठित विशेष टीम ने वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी जयेश पाटीदार, हैड कांस्टेबल प्रवीण, कानि पंकज, आसूचना अधिकारी बलदेव (विशेष भूमिका), धीरज (साइबर सेल), और कांस्टेबल मनीषा शामिल रहे।

