PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत काकराडी के अरडवा मे ग्राम युवा एकता की बैठक हनुमान चबूतरा पर आयोजित हुई। बैठक मे गांव के युवा की एकता , नशाबंदी, पेयजल समस्या, सडके खराब,स्कूल की दुर्दशा, चोरी होना आदि मुद्दो पर चर्चा की गई। तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव मे युवाओ की भागीदारी अहम रहेगी।
सभी ने निर्णय लिया की यह एकता हमेशा कायम रहेगी तथा सभी एक साथ हर विकास कार्य मे गांव के लिए आवाज बनेगी
बैठक मे मुकेश गरासिया, सुभाष भाई, राजुराम, दिताराम, पिंटाराम, जवानाराम, रामाराम, डोलाराम , सोहन, शंकरलाल,जीताराम, चन्दन, चम्बू आदि मौजूद रहे।


