• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिचावा मे पत्नी गई पीहर और पति धार्मिक कार्यक्रम, चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0
पिचावा मे पत्नी गई पीहर और पति धार्मिक कार्यक्रम, चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़-पिचावा मे पत्नी गई पीहर और पति  धार्मिक कार्यक्रम मे शिरकत करने पहुंचा, पीछे से अज्ञात चोरों ने बंद मकान की खिड़की तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नकदी पार करने में हुए सफल


तखतगढ 19 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) पांच दिन पूर्व तखतगढ थाना क्षेत्र के पिचावा गांव मे पत्नी गई पीहर और पति धार्मिक कार्यक्रम मे शिरकत करने पहुंचा ही था। और पीछे से दिन दहाडे अज्ञात चोरों ने बंद मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर अलमारी तोड़ कर अलमारी से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व नकदी पार करने में सफल हो गए। शनिवार को प्रार्थी धन्नराम पुत्र नवाराम जाति सीरवी ने पुलिस थाना तखतगढ़ उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश कर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट मे बताया कि मेरा रहवामी मकान पिचावा में लापोद जाने वाले रास्ते पर आया हुआ है। 13 सितम्बर को सुबह 10 बजे मकान लोक करके आई माता वडेर में भादवी बीज के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम में गया।  और मेरी पत्नि गजरो देवी सुबह 9 बड़े बस से अपने पीहर बड़‌गावडा गयी हुई थी। हम पती पति-पत्नी ही घर में रहते थे दोनों के बाहर जाने की वजह से घर लोक किया हुआ था। इसी दौरान सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों द्वारा घर के साइड की खिड़‌की तोड़‌कर कमरे में प्रवेश किया एवं कमरे में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर  अलमारी में रखे सोने-चांदी के दागिने एवं नकद राशि चोरी कर ले भागे जिस मे बहु पुष्पा पत्नि बाबुलाल के बम्बई रहने की वजह से अपना दागिना अलमारी में छोड़कर गई थी।

जिस मे  सोने का मंगलसुत्र 45 ग्राम, 2 नंग सोने की अंगुठी 6 ग्राम, 3 लूंग जोड़ी 3 ग्राम, सोने की बुटी 45 ग्राम, कुंल वजन  99  ग्राम सोना चोरी हुआ। और  2 नंग चांदी का कन्दोरा 350 ग्राम एव 200 ग्राम रिदांशी का तोड़ा 2 जोडी 70 ग्राम एवं नकद राशि 70,000 हजार की अज्ञात चोर  चोरी कर भाग निकले पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

जबकी इस से पूर्व सबसे बडी पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर चोरी और रोडवेज बस मे सवार अज्ञात लुटेरे ने महिला यात्री के बैग को चीरा लगातार लाखो रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी लूट  मामले मे अभी पुलिस खुलासा करने मे नाकामिया बरतती जा रही है। और कई लोगो की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट भी अभी तक दर्ज नही हो पाई है। ऐसे मे अब दिन ब दिन बढ़ रही चोरीयो की घटनाओ को लेकर आमजनता द्वारा पुलिस के लिए सवालिया निशान खडे किए जा रहे है।

Previous Post

आबूरोड की रीको पुलिस ने शराब तस्करी का वांछित पकड़ा, ट्रक से 554 कार्टून अवैध शराब पकड़ी थी, घटना के बाद से ही फरार था आरोपी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page