भीटवाडा में भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
PALI SIROHI ONLINEहनुमान सिंह राव
भीटवाडा में भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
बाली। भीटवाडा में भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रान्त अध्यक्ष माणकजी भाईसाहब, प्रान्त मंत्री नरेन्द्रसिंह धुरासनी, प्रान्त जैविक प्रमुख बाबूलाल कागदड़ा सहित संभाग अध्यक्ष मोडारामजी पटेल और संभाग उपाध्यक्ष परबतसिंह सेसली भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला स्तर के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष जोधाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चेलाराम सिरवी, जिला मंत्री रामचंद्र पटेल, जिला कोषाध्यक्ष नेमसिंह राजपुरोहित एवं जिला सदस्य विनती भाई पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके साथ ही बाली तहसील अध्यक्ष गेनसिंह भीटवाड़ा, मंत्री उत्तम भाई भीटवाड़ा, नाणा तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह, बेड़ा अध्यक्ष रतन सिंह तथा अन्य तहसील अध्यक्ष एवं कई कार्यकर्ता भी सम्मेलन में शामिल हुए।
सम्मेलन के दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जैविक खेती के प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
