• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोलाणा आश्रम में हथियारबंद बदमाश घुसे, साधुओं पर हमलाः चोरी का प्रयास, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस से कार्रवाई की मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जसवंतपुरा, जालोर-जसवंतपुरा के गोलाणा गांव में श्री झल्डेश्वर महादेव मठ और तपत गिरी जी महाराज के आश्रम में हथियारबंद बदमाशों के घुसने का आरोप लगा है। बदमाशों ने आधी रात को आश्रम में मौजूद लोगों पर हमला भी किया। इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

गोलाणा निवासी रुपाराम पुत्र वगताराम ने जसवंतपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार 13 सितंबर2026 की आधी रात करीब 1 बजे 4 से 5 अज्ञात लोग आश्रम में घुस गए।

आरोप है कि बदमाश हथियारों से लैस थे और चोरी व लूट के इरादे से आए थे। उन्होंने आश्रम परिसर में सो रहे रुपाराम और विनोद पुत्र रमेशकुमार पर लाठी-डंडों से हमला किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि संदिग्ध बदमाश मंदिर परिसर तक पहुंच गए, जहां गुरु महाराज लक्ष्मण गिरि जी और संध्या गिरि जी मौजूद थे। आरोप है कि बदमाशों ने मंदिर में चोरी और लूट की कोशिश की। वे देवी-देवताओं के अस्त्र-शस्त्र चुराकर आश्रम के पीछे पहाड़ी इलाके की तरफ भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि इन संदिग्धों को राजीकावास गांव के आसपास देखा गया है।

प्रार्थी के मुताबिक, घटना की जानकारी 14 सितंबर की सुबह जसवंतपुरा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आश्रम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना की रिकॉर्डिंग देखी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद आश्रम में रहने वाले साधु-संतों और आम लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने सबूत सुरक्षित रखने, अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।

Previous Post

पाली में घर में घुसकर लाठी-सरियों से हमला, तीन घायलः सोशल मीडिया मैसेज के विवाद में सात-आठ लोगों ने घर का गेट तोड़ा

Next Post

सालरिया-नाडोल सड़क का निर्माण कार्य शुरू:8.50 करोड़ की लागत से 8.5 किमी लंबी सड़क बनेगी, 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Next Post
सालरिया-नाडोल सड़क का निर्माण कार्य शुरू:8.50 करोड़ की लागत से 8.5 किमी लंबी सड़क बनेगी, 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

सालरिया-नाडोल सड़क का निर्माण कार्य शुरू:8.50 करोड़ की लागत से 8.5 किमी लंबी सड़क बनेगी, 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page