• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर शिवगंज के बीच जवाई नदी पर दो दिवसीय पाबूजी महाराज के वार्षिक मेले में उमड़ा आस्था का जवाहर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0
सुमेरपुर शिवगंज के बीच जवाई नदी पर दो दिवसीय पाबूजी महाराज के वार्षिक मेले में उमड़ा आस्था का जवाहर

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/दिनेश राव

सुमेरपुर शिवगंज के बीच जवाई नदी पर दो दिवसीय पाबूजी महाराज के वार्षिक मेले में उमड़ा आस्था का जवाहर,रात भर परवान पर चढ़ा मेला आज विसर्जन के साथ होगा समापन।

तखतगढ 27 मार्च (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर शिवगंज के बीच गुजराती जवाई नदी क्षेत्र में हर वर्ष की भांति भील समाज के आराध्य पाबूजी महाराज का दो दिवसीय भव्य वार्षिक मेले में उमड़ा आस्था का जवाहर रात भर पूरी तरह परवान पर चढा मेला गुरुवार शाम से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। सुमेरपुर क्षेत्र में आयोजित इस मेले में दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, बैलगाड़ी व अन्य वाहनों से मेले में पहुंचे। मेले मे महिलाएं, युवतियां और युवा पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर पाबूजी महाराज के लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य करते नजर आए।

युवाओं ने छतरियों पर रंग-बिरंगे रिबन बांधकर उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरे मेले में भक्तिमय और उत्सवी माहौल बन गया।मेले में भील समाज के लोगों ने पाबूजी महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर थावरचंद डामोर, धरियावद-प्रतापगढ़ से BAP विधायक, ने शिरकत कर पाबूजी महाराज के दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भील समाज आज भी अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति को संजोए हुए है, जो उसकी पहचान है।

साथ ही समाज की एकजुटता को अधिकार प्राप्ति की सबसे बड़ी कुंजी बताया।मेवाड़, सिरोही, पाली और जालोर सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ पहाड़ी स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम भील गोगरा ने बताया कि गुरुवार से मिला शुभारंभ हुआ था शुक्रवार को मेले का समापन व विसर्जन के साथ होगा। रात्रि में भी मेले में हजारों की संख्या में भील समाज के लोग पहुंचकर उत्साहपूर्वक मेले मैं रेल गाड़ी एवं विभिन्न छोटे-बड़े झूलों में झूलने का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

Previous Post

नाना-बाइक जीप टक्कर एक कि मौत, एक घायल, भीमाणा के निकट हुई घटना

Next Post

तखतगढ-रांकावत समाज द्वारा राम नवमी जन्मोत्सव मनाया

Next Post
तखतगढ-रांकावत समाज द्वारा राम नवमी जन्मोत्सव मनाया

तखतगढ-रांकावत समाज द्वारा राम नवमी जन्मोत्सव मनाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page