PALI SIROHI ONLINE
घीसुलाल जणवा चौधरी बने श्री जोधेश्वर मंडल 42 गाँव मुंबई के सह सचिव, नवी मुंबई में हुआ भव्य स्वागत
नवी मुंबई। बोया निवासी एवं वर्तमान में वाशी, नवी मुंबई में निवासरत घीसुलाल पुत्र नरिंगजी जणवा चौधरी को श्री जोधेश्वर मंडल 42 गाँव मुंबई का सह सचिव नियुक्त किए जाने पर नवी मुंबईवासियों ने उनका हार-फूल एवं साफा/शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाजबंधुओं एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने घीसुलालजी चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उनके सह सचिव बनने की खबर से मारवाड़ एवं बोया क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर है।
बोया सहित मारवाड़ क्षेत्र के लोगों ने घीसुलालजी चौधरी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे समाजहित में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर नवी मुंबई में मौजूद समाजबंधुओं ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


