• March 27, 2026

नाना-बाइक जीप टक्कर एक कि मौत, एक घायल, भीमाणा के निकट हुई घटना

PALI SIROHI ONLINE

बाली-नाना थाना क्षेत्र के भीमाना के निकट बड़जोड़ फली में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा, सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह तथा भीमाना चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को नाना चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम पुत्र कालाराम, जाति गरासिया निवासी कोयल वाव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में घायल सुमाराम पुत्र सकाराम, जाति गरासिया निवासी वरला फली भीमाना की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर चामुंडेरी मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण होना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया है।

About The Author

You cannot copy content of this page