PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के दुदनी ग्राम में करंट से युवक की मौत घटना की जानकारी मिलते ही नाना पुलिस पहुंची घटना स्थल
नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया कि दूदनी ग्राम में जगदीश कुमार पुत्र शंकर लाल जाति नाई की विद्युत सर्विस लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई मौत की जानकारी मिलते ही बेड़ा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय घटनास्थल पहुंचे व शव को चामुंडेरी मोर्चरी भिजवाया
चामुंडेरी मोर्चरी में नाना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी राजेश कुमार द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया
पुलिस अधिकारी तेज सिंह जोधा करंट की घटना के मामले की जांच में जुटे हुए हैं


