• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों में करवा सकेंगे अद्यतन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0
पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों में करवा सकेंगे अद्यतन

PALI SIROHI ONLINE

*पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों में करवा सकेंगे अद्यतन*

निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी आम चुनावों की तैयारियों के क्रम में

पाली 14 सितंबर। पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों का **निरन्तर अद्यतन** किया जा रहा है।

निर्वाचक नामावली में ऐसे पात्र मतदाता, जिनका नाम वर्तमान में नगर निकाय की मतदाता सूची में दर्ज है, आगामी पंचायतीराज चुनाव में मतदान करने के लिए संबंधित **पंचायतीराज संस्था की निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वाने हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन** प्रस्तुत कर सकते हैं।

यदि नाम जुड़वाने वाले आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है तथा उसका नाम वर्तमान में संबंधित नगर निकाय की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो ऐसे आवेदनों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी।

निर्वाचक नामावलियों के निरन्तर अद्यतन के दौरान प्राप्त आवेदनों का **साप्ताहिक रूप से निस्तारण** किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्राप्त एवं निस्तारित आवेदनों की सूची निर्धारित प्रारूप में **दिनांक 21.09.2026, 28.09.2026 एवं 05.10.2026** को संबंधित जिला निर्वाचन कार्यालय को भिजवाई जाएगी।

अतः पात्र मतदाताओं से अपील है कि वे पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि करें तथा नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रपत्र एवं प्रक्रिया के अनुसार संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

Previous Post

पाली जिले में 17 सितम्बर से 72 एवं 96 घंटे के अंतराल पर होगी जलापूर्ति

Next Post

दुदनी में करंट से यूवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द

Next Post

दुदनी में करंट से यूवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को किया सुपुर्द

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page