• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिले में 17 सितम्बर से 72 एवं 96 घंटे के अंतराल पर होगी जलापूर्ति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0
पाली जिले में 17 सितम्बर से 72 एवं 96 घंटे के अंतराल पर होगी जलापूर्ति

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले में 17 सितम्बर से 72 एवं 96 घंटे के अंतराल पर होगी जलापूर्ति
पाली, 14 सितम्बर। इस वर्ष मानसून के दौरान अत्यंत कम वर्षा होने के कारण जिले में पेयजल स्रोतों के रूप में उपयोग में लिए जा रहे बांधों में जल की उपलब्धता नगण्य रह गई है। आगामी समय में जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आवश्यक कार्य योजना तैयार की गई है।

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर ने बताया कि जिले में कार्यरत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंताओं से चर्चा के पश्चात निर्णय लिया गया है कि 17 सितम्बर 2026 से जिले की सभी शहरी जल योजनाओं में 72 घंटे तथा ग्रामीण जल योजनाओं में 96 घंटे के अंतराल पर जलापूर्ति की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में उपलब्ध सीमित पेयजल संसाधनों का समुचित एवं मितव्ययतापूर्ण उपयोग किया जाना आवश्यक है। जल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आगामी समय में पेयजल व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत पाली मनीष माथुर ने जिले के समस्त पेयजल उपभोक्ताओं से अपील की है कि पेयजल का उपयोग अत्यंत मितव्ययता से करें तथा उपलब्ध जल के अपव्यय को रोकने में विभाग का सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सीमित जल संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पानी का सदुपयोग करे और अनावश्यक रूप से पानी व्यर्थ न बहाए।

Previous Post

जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, विभिन्न बिन्दुओ पर दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों में करवा सकेंगे अद्यतन

Next Post
पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों में करवा सकेंगे अद्यतन

पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचक नामावलियों में करवा सकेंगे अद्यतन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page