PALI SIROHI ONLINE
जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, विभिन्न बिन्दुओ पर दिए आवश्यक निर्देश
पाली/ जिला कलेक्टर की अश्य्क्षता में आज सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने क्रॉप कटिंग, पानी, विभिन्न निरीक्षण के बारे में वआगामी दिनों में होने वाले आयोजन स्वच्छता पखवाडा, सरकार की विभिन्न योजनाओ की स्तिथि की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने जल संसाधन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जेजेएम, जल संसाधन, वैकल्पिक पेयजल स्त्रोतों के बारे में, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कामों के बारे में निर्देश दिए।
इस अवसर पर बैठक में संपर्क में प्रकरणो के निस्तारण में अच्छा कार्य करने के लिए सराहा व और सुधार करने के लिए कहा साथ ही जिले में नगरीय निकाय चुनाव मतदान व मतगणना शांतिपूर्ण व सफल रूप से सम्पादित होने पर सभी को धन्यवाद व शुभकामनाएं दी।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन, माइनिंग, चिकित्सा, शिक्षा विभाग में पी एम श्री स्कूल व स्कूलों में विभिन निरीक्षण आधार नामांकन व बेसिक सुधार के उपायों पर चर्चा की। साथ ही अन्य विभागों के कामो योजनाओ की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में आई ए एस बिरजू गोपाल ने संपर्क प्रकरणो के निस्तारण व आवश्यक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
बैठक में इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने भी विभिन्न कार्ययोजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर बैठक में नगर निगम आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

