• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की मां का निधन, भावुक हुए लक्ष्यराज मेवाड़, बारिश के बीच निकली यात्रा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 15, 2026
in Local
0
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की मां का निधन, भावुक हुए लक्ष्यराज मेवाड़, बारिश के बीच निकली यात्रा

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-महारणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज कुमारी (83) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। विजयराज कुमारी का उदयपुर में 425 साल पुरानी छतरियों के बीच महासतिया में अंतिम संस्कार किया गया।

उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान लक्ष्यराज भावुक हो गए। महासतिया में अंतिम संस्कार की परम्पराएं बारिश के बीच निभाई गईं।

इससे पहले पूर्व राजपरिवार के आधिकारिक निवास शंभू पैलेस से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

बैंडबाजे के साथ अंतिम यात्रा, रास्ते में बरसे फूल

विजयराज कुमारी की करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा में पूर्व राजपरिवारों के सदस्य और आम लोग शामिल थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए रास्ते भर लोग सड़क के दोनों ओर लाइन लगाकर खड़े नजर आए।

इस दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए। रास्ते भर उन पर फूलों की भी बरसात की गई। यात्रा में उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ उनके पोते व परिवार के दूसरे सदस्य भी थे।

सोशल वर्क के लिए आगे रहती थीं विजयराज कुमारी

विजयराज कुमारी का उदयपुर में शिक्षा और परोपकारी गतिविधियों में विशेष जुड़ाव रहा है। 1980 के दशक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के विकास और उसे व्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक स्वरूप देने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विजयराज कुमारी के पति और पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का पिछले साल मार्च में निधन हो गया था। वे भी लंबे समय से बीमार थे।

Previous Post

चामुंडेरी में गवरी नृत्य का आयोजन, पारंपरिक संस्कृति की दिखी अनूठी झलक

Next Post

फालना की बेटी ने जयपुर नगर निगम में जीत का लहराया परचम, क्षेत्र वासियो ने दी बधाई

Next Post

फालना की बेटी ने जयपुर नगर निगम में जीत का लहराया परचम, क्षेत्र वासियो ने दी बधाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page