• March 27, 2026

चामुंडेरी में रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभा यात्रा शीतला माता जी बस स्टैंड से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई, जो बालाजी मंदिर एवं रामजी मंदिर होते हुए गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली।

शोभा यात्रा में ग्राम के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए “जय श्री राम” के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। कई श्रद्धालु भगवान श्रीराम के स्वरूप में सजे-धजे भी आकर्षण का केंद्र बने।

वहीं, शोभा यात्रा के दौरान ग्रामवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।

पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक आस्था, उत्साह और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामनवमी के इस पावन पर्व पर चामुंडेरी ग्राम पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया।

About The Author

You cannot copy content of this page