PALI SIROHI ONLINE
रानी-रानी खुर्द नगरपालिका चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 20 वार्डों में से 8 पर कांग्रेस, 7 पर भाजपा और 5 पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है। वार्ड-2 में भाजपा से बागी निर्दलीय जयसिंह सिसोदिया ने पूर्व पालिकाअध्यक्ष घीसूलाल चौधरी को हराया।
चेयरमैन पद OBC ओपन के लिए आरक्षित होने के कारण दोनों ही प्रमुख दलों ने निर्दलीयों को साधने के लिए जोड़तोड़ तेज कर दी है।


