• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका में भाजपा-कांग्रेस को 11-11 सीटें, 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी, बोर्ड बनाने में बनेंगे किंगमेकर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आउवा-मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 25 वार्डों में दोनों पार्टियों ने 11-11 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत है, ऐसे में अब नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है।

नगर पालिका के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 94 प्रत्याशी मैदान में थे। इन वार्डों के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 71.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

इन चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ने 25-25 प्रत्याशी उतारे। आम आदमी पार्टी के 2, बसपा का 1 और 41 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में थे। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही, जबकि कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने समीकरण बिगाड़े। चेयरमैन का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।

Previous Post

शिवगंज में बीजेपी आगे, पिंडवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा

Next Post

रानी में 8 वार्डों में कांग्रेस को जीत, 7 में भाजपा ने दर्ज की जीत, 5 वार्डों में जीते निर्दलीय तय करेंगे बोर्ड के समीकरण

Next Post

रानी में 8 वार्डों में कांग्रेस को जीत, 7 में भाजपा ने दर्ज की जीत, 5 वार्डों में जीते निर्दलीय तय करेंगे बोर्ड के समीकरण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page