
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलने वाली दो ट्रेनों के संचालन समय में 21 जुलाई से आंशिक बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों की यात्रा योजना बदल सकती है, इसलिए यात्रा से पहले यह बदलाव जरूर जान लें।
जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार, ट्रेन संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलड़ी पैसेंजर ट्रेन अब अपने पुराने समय सुबह 6:35 बजे के बजाय सुबह 7 बजे भगत की कोठी स्टेशन से रवाना हुआ करेगी। इस नई समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन भीलड़ी स्टेशन पर अब दोपहर 1:45 बजे के स्थान पर दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशन के स्टॉप और पहुंचने-छूटने के समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
नई टाइमिंग इस प्रकार रहेगी:
भगत की कोठी से रवाना सुबह 7:00 बजे
बासनी – 7:05 बजे
सालावास – 7:17 बजे
हनवंत – 7:26 बजे
लूणी – 7:35 बजे
सतलाना – 7:50 बजे
दूदिया – 7:58 बजे
धुंधाड़ा – 8:10 बजे
महेश नगर हाल्ट – 8:19 बजे
अजीत – 8:27 बजे
समदड़ी – 8:53 बजे
बामसीन – 9:08 बजे
राखी – 9:17 बजे
मोकलसर – 9:26 बजे
बालवाड़ा – 9:39 बजे
बिशनगढ़ – 9:47 बजे
जालोर – 10:14 बजे
जागनाथ जी रोड – 10:29 बजे
मारवाड़ बागरा – 10:38 बजे
बाकरा रोड – 10:49 बजे
मोदरान – 10:54 बजे
भीमपुरा – 11:09 बजे
लेदरमेर – 11:18 बजे
मारवाड़ भीनमाल – 11:34 बजे
मारवाड़ कोरी – 11:49 बजे
मालवाड़ा – दोपहर 12 बजे
रानीवाड़ा – 12:09 बजे
मारवाड़ रतनपुर – 12:23 बजे
डुगडोल – 12:31 बजे
जारी – 12:45 बजे
धनेरा – 12:57 बजे
रामसन – 1:08 बजे
जेनाल – 1:19 बजे
ओढवा – 1:30 बजे
भीलड़ी स्टेशन – 2:10 बजे
बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर का भी भगत की कोठी व जोधपुर पर समय बदला
ट्रेन नंबर 54814 बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर का भगत की कोठी स्टेशन पर ठहराव और जोधपुर पहुंचने का समय भी बदला है। अब यह ट्रेन भगत की कोठी पर रात 10:28 बजे के बजाय रात 10:50 बजे पहुंचेगी और 10:30 के स्थान पर 10:52 बजे रवाना होगी। इसके बाद जोधपुर स्टेशन पर इसका आगमन रात 11:00 बजे की बजाय 11:15 बजे होगा।
यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों का अपडेटेड समय चेक कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए ये बदलाव किए हैं।


