PALI SIROHI ONLINE
पाली नगर निगम की काउंटिंग पूरी हो गई है। इसमें कांग्रेस को 29 वार्ड, भाजपा को 21 और निर्दलीय को 15 सीटें मिली हैं। अब निर्दलीय ही तय करेंगे कि पाली में किसका बोर्ड बनेगा।
वहीं सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी खुर्द, बाली, फालना और तखतगढ़ में भी काउंटिंग पूरी हो चुकी है।
सुमेरपुर सादड़ी और सोजत सिटी में काउंटिंग जारी है। जिले भर से इस बार 751 प्रत्याशी मैदान में हैं।
बता दें कि पाली नगर निगम से 244 प्रत्याशी है। भाजपा के 64, कांग्रेस के 59 प्रत्याशी, 118 निर्दलीय और 3 आरएलपी, आप और बाप पार्टी के प्रत्याशी मैदान में थे।


