
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
बाली-देसूरी के सेली डैम में ओवरफ्लो है। यह डैम क्षेत्र का प्रमुख पेयजल, सिंचाई और पर्यटन केंद्र है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां आ रहे हैं। डैम की दीवार पर पानी की चादर बह रही है। कुछ युवक यहां सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। एक वीडियो में दिखा कि पिकनिक मनाने आए युवक ओवरफ्लो वॉल पर स्टंट कर रहे थे। उनके आसपास कई लोग मौजूद थे।
पुलिस प्रसासन द्वारा बार बार सुरक्षा के मध्यनजर अपील के बावजूद लोग अपनी जान को जोखिम में डालते है।
बारिश के मौसम में बांधों, तालाबों और झरनों पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। प्रशासन लगातार लोगों को गहरे पानी में न जाने और सावधानी बरतने की हिदायत देता है। लेकिन सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने की चाहत में कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।


