• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौतः बेकाबू गाड़ी ने कुचला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

महावीर मेवाडा

पाली-सांडेराव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन का पहिया उनके शरीर के ऊपर से निकल गया, जिससे दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

सांडेराव थानाप्रभारी श्यामसिंह ने बताया कि बिरामी गांव निवासी भैरूदास (65) पुत्र वगताराम शनिवार सुबह पैदल बिरामी टोल से साकदड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।

हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Previous Post

फालना में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Next Post

माया गहलोत ने संभाला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष का पदभारः बोली- कंज्यूमर को सरल-सुलभ और समयबद्ध न्याय दिलाना मेरा लक्ष्य

Next Post

माया गहलोत ने संभाला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष का पदभारः बोली- कंज्यूमर को सरल-सुलभ और समयबद्ध न्याय दिलाना मेरा लक्ष्य

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page