
PALI SIROHI ONLINE
देसूरी । पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देसूरी थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित ने बताया कि एक महिला ने न्यायालय के जरिए मुकदमा दर्ज कर बताया कि 15 वर्ष की उम्र के दौरान आरोपी सुरेश सरगरा मुंडारा ने दुष्कर्म किया था। जो पिछले दस वर्षों से दबाव बनाकर दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


