
PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-सरकार ने शनिवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अफसरों के तबादले किए है। इनमें से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 142 अफसर शामिल है।
इनमें उदयपुर के आईजी और एसीबी के डीआईजी के तबादले किए गए है। जयपुर सीएम सिक्योरिटी के आईजी गौरव श्रीवास्तव को उदयपुर रेंज आईजी लगाया गया है और यहां लगे आईजी राजेश मीणा को जोधपुर आईजी लगाया है। उदयपुर स्मार्ट सिटी सीईओ के पद पर गिर्वा एसडीएम आईएएस सोनिका को लगाया गया है। इसके अलावा उदयपुर के आठ उपखंड अधिकारियों के भी तबादले किए गए है।
*आईएएस अधिकारियों के तबादले*
सोनिका कुमारी सीईओ उदयपुर स्मार्ट सिटी
प्रशिक्षण समाप्ति के बाद अवुला साईकृष्ण उपखंड अधिकारी गिर्वा
*आईपीएस अधिकारियों के तबादले*
महानिरीक्षक पुलिस सीएमओ गौरव श्रीवास्तव महानिरीक्षक उदयपुर रेंज
प्रहलाद सिंह कृष्णया को उप महानिरीक्षक एसीबी उदयपुर लगाया
उदयपुर आईजी राजेश मीणा को महानिरीक्षक जोधपुर रेंज लगाया
उदयपुर उप महानिरीक्षक एसीबी राजेंद्र प्रसाद गोयल उप महानिरीक्षक कोटा रेंज
मावली में लगे सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को डूंगरपुर एसपी लगाया
*आरएएस अधिकारियों के तबादले*
वीरमा राम अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद
जयसिंह उपखंड अधिकारी खेरवाड़ा
जगदीश चंद बामनिया उपखंड अधिकारी सलूंबर
सुश्री किरण पाल उपखंड अधिकारी नयागांव
सुश्री आकांक्षा दुबे उपखंड अधिकारी सराड़ा
लतिका पालीवाल, उपखंड अधिकारी बड़गांव
धर्मेंद्र वर्मा, उपखंड अधिकारी लसाड़िया
सुरेश कुमार बलाई, उपखंड अधिकारी सेमारी
भागचंद रेगर, उपखंड अधिकारी ऋषभदेव


