
PALI SIROHI ONLINE
पाली/पाली | प्रताप नगर और सुभाष नगर ए में दो मकान ढह गए। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। प्रताप नगर निवासी मजदूर देवाराम पुत्र श्रवण लाल, जिस किराए के घर में रहता है उसकी दीवार और छत दोपहर 2 बजे ढह गई। परिवार के सदस्य उस समय पड़ोस में बैठे हुए थे। सुभाष नगर ए में रहने वाले कन्हैयालाल प्रजापत का मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया। कन्हैयालाल जो मिल गेट पर ठेला लगाता है। वे परिवार के साथ गांव गए हुए थे।


