• March 27, 2026

चामुंडेरी माजीसा माताजी के प्रति ऐसी श्रदा की हर वर्ष लुढ़कते हुए दर्शन को पहुचती है यह मातृ शक्ति महिला

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में स्थित माजीसा धाम पर एक महिला की अनूठी भक्ति इन दिनों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। ग्राम निवासी लास कंवर धर्मपत्नी धन सिंह पवार की भक्ति माजीसा माताजी के प्रति अपनी गहरी आस्था श्रदा और समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वह हर वर्ष अपनी मनोकामना और श्रद्धा के भाव से लुढ़कते हुए माता के दरबार तक पहुंचती हैं, जो कि भक्ति का एक अत्यंत कठिन और अनोखा स्वरूप माना जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लास कंवर अपनी इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ करती हैं। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच गांव के लोग भी उनके साथ चलते हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। रास्ते भर श्रद्धालु “जय माजीसा माता” के जयकारों के साथ उनकी हिम्मत बढ़ाते नजर आते हैं। कठिन मार्ग, गर्म मौसम और शारीरिक कष्टों के बावजूद उनकी आस्था में कोई कमी नहीं आती और वह निरंतर लुढ़कते हुए माता के मंदिर तक पहुंचती हैं।

https://www.instagram.com/reel/DWYBL1bEyj4/?igsh=MXhwYm56MGZmMGFjdw==

मंदिर पहुंचने पर माजीसा धाम ट्रस्ट के विक्रम सिंह राव व माताजी के उपासक रुक्मणी बाईसा , जितेंद सिंह राव एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ग्रामीणों द्वारा इस भक्त दंपति का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया जाता है। लास कंवर की इस अटूट श्रद्धा और समर्पण को देखकर हर कोई भाव-विभोर हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की सच्ची भक्ति समाज में सकारात्मक संदेश देती है और लोगों को धर्म व आस्था के प्रति जागरूक करती है। लास कंवर की यह परंपरा पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है, जो अब पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है।

About The Author

You cannot copy content of this page