• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर की टीम ने 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र पकड़ेः सांवरिया सेठ जाता था, टायर पंक्चर कर पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 27, 2026
in Local
0
जालोर की टीम ने 3 करोड़ के अफीम दूध के साथ पिता-पुत्र पकड़ेः सांवरिया सेठ जाता था, टायर पंक्चर कर पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने राजसमंद के देवगढ़ इलाके में कार्रवाई कर पिता-पुत्र तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके कब्जे से 58 किलो अफीम का दूध जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपी भंवर सिंह और उसका बेटा जितेंद्र सिंह अलग-अलग गाड़ियों में माल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा।

लंबे समय से निगरानी में था आरोपी

आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ टीम पुराने और कुख्यात तस्करों पर नजर रखे हुए थी। भंवर सिंह पहले भी एनसीबी के केस में पकड़ा जा चुका है। 2013 में अवैध अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ था और करीब 8 साल जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

टीम आरोपी का पीछा करते हुए मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ मंदिर तक पहुंची। आरोपी वहां माल के साथ रात में रुका। टीम ने भी गुप्त रूप से वहीं रुककर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और आगे की कार्रवाई की योजना बनाई। अगले दिन भंवर सिंह और उसका बेटा जितेंद्र सिंह दो गाड़ियों में देवगढ़ कामली घाट के रास्ते निकले। जितेंद्र बोलेरो गाड़ी में आगे चलकर रास्ते की जानकारी दे रहा था, जबकि भंवर सिंह दूसरी कार में अफीम लेकर जा रहा था।टायर पंक्चर कर दबोचा

देवगढ़ के पास टीम ने पहले बेटे की गाड़ी को निकलने दिया। ग्रीन सिग्नल मिलने पर जैसे ही भंवर सिंह पहुंचा, टीम ने उसकी गाड़ी का टायर पंक्चर कर उसे पकड़ लिया और अफीम जब्त कर ली। संपर्क टूटने पर जितेंद्र भी रुक गया, जिसे घेरकर गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए तस्कर भंवर सिंह ने पूछताछ में बड़े सरगनाओं के नाम खोले हैं। भंवर सिंह को साल 2013 में एनसीबी जोधपुर ने अवैध अफीम तस्करी में गिरफ्तार किया था। मारवाड़ जंक्शन थाने में भी एक केस दर्ज है। तस्कर मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के हैं, पिता 8 साल तक जेल में रह चुका है।मुखबिर से मिली सटीक सूचना

तस्कर भंवर सिंह हर ट्रिप में मंडफिया के सांवरिया सेठ के मंदिर जरूर जाता था। वह माल लेने आते-जाते रात के समय में अक्सर वहीं रुकता था। पहले भी 2 बार एएनटीएफ ने वहां तक पीछा किया था, लेकिन वह बच निकला था। 2 बार कार्रवाई की कोशिश में पता चला कि भंवरसिंह रात के समय में एक ही ढाबे पर खाना खाता था। टीम ने ढाबे के वेटर को मुखबिर बनाया। सूचना मिलने पर स्पष्ट हुआ कि वह चित्तौड़ की तरफ माल लेने जाएगा और वापस इसी रास्ते आएगा। इसी आधार पर टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में भंवर सिंह ने बड़े सरगनाओं के नाम बताए हैं। अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Previous Post

पशु की जगह कद्दू बलि की परंपरा निभाईःमोदरान के आशापुरा माताजी मंदिर में अष्टमी पर यज्ञ-अनुष्ठान, मां भगवती ने पहले सोने-चांदी के जेवर

Next Post

चामुंडेरी माजीसा माताजी के प्रति ऐसी श्रदा की हर वर्ष लुढ़कते हुए दर्शन को पहुचती है यह मातृ शक्ति महिला

Next Post
चामुंडेरी माजीसा माताजी के प्रति ऐसी श्रदा की हर वर्ष लुढ़कते हुए दर्शन को पहुचती है यह मातृ शक्ति महिला

चामुंडेरी माजीसा माताजी के प्रति ऐसी श्रदा की हर वर्ष लुढ़कते हुए दर्शन को पहुचती है यह मातृ शक्ति महिला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page