• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रास्ते की जमीन को लेकर पत्थरबाजी, 7 घायलः बिठौड़ा कला में खुदाई का विरोध करने पर ग्रामीणों और रॉयल्टी वालों में हुआ विवाद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 11, 2026
in Local
0
रास्ते की जमीन को लेकर पत्थरबाजी, 7 घायलः बिठौड़ा कला में खुदाई का विरोध करने पर ग्रामीणों और रॉयल्टी वालों में हुआ विवाद

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के बिठोड़ा कलां गांव में गुरुवार को नदी में रास्ते की जमीन को लेकर ग्रामीणों और रॉयल्टी वालों के बीच विवाद हो गया। रास्ते की जमीन पर रॉयल्टी वालों की ओर से खुदाई किए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

धारदार हथियार से हमला करने का भी आरोप

मारवाड़ जंक्शन थाने के SHO सहदेव चौधरी ने बताया कि बिठोड़ा कलां गांव में नदी में रास्ते की जमीन पर रॉयल्टी वालों की ओर से खुदाई किए जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच झगड़े के दौरान पत्थरबाजी हुई, जिसमें 7 लोग घायल हुए, जबकि कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं। घायलों को मारवाड़ जंक्शन अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 2 गंभीर घायलों को इलाज के लिए पाली रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने रॉयल्टी वालों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

SHO बोले- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

SHO सहदेव चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

बूथ में घुसा धामण सांप, रेस्क्यू करके टीम ने जंगल में छोड़ा

Next Post

तखतगढ-82 वर्षीय मेथीबाई ने बूथ 24 पर किया मतदान

Next Post
तखतगढ-82 वर्षीय मेथीबाई ने बूथ 24 पर किया मतदान

तखतगढ-82 वर्षीय मेथीबाई ने बूथ 24 पर किया मतदान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page