• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामदेवरा के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रामदेवरा के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुक्रवार से

● भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी

● श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी सेवा

जोधपुर। रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें और शुरू करने का फैसला किया है। 11 सितंबर से भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच दो जोड़ी और 12 सितंबर से श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेगी। तीनों जोड़ी ट्रेनें 15-15 ट्रिप करेंगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 04863/04864 और 04865/04866 भगत की कोठी-रामदेवरा के बीच 11 से 25 सितंबर तक संचालित होंगी।

वहीं ट्रेन संख्या 04863 भगत की कोठी से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर 10.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04864 रामदेवरा से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इसी तरह 04865 भगत की कोठी से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 9.20 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में 04866 रामदेवरा से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वर्तमान में एक जोड़ी मेला स्पेशल का जोधपुर-रामदेवरा स्टेशनों के बीच संचालन किया जा रहा है।

दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव जोधपुर,राईका बाग,महामंदिर,मंडोर, मारवाड़ मथानिया,तिवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट और फलोदी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

श्रीगंगानगर से फलोदी के रास्ते पोकरण भी सीधी रेल सेवा

रामदेवरा मेले के मद्देनजर ट्रेन संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर तक चलेगी। श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर शाम 7.50 बजे पोकरण पहुंचेगी।ट्रेन फलोदी स्टेशन पर शाम 6.35 बजे आकर 6.40 बजे प्रस्थान करेगी।

वापसी में पोकरण से रात 8.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन फलोदी स्टेशन पर रात 10 बजे आकर 10.05 बजे रवाना होगी।
ट्रेन में 15 साधारण और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 कोच होंगे। रेलवे के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव कम होगा और रामदेवरा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

Previous Post

पादरला ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री शिविर में 20 किसानों की हुई रजिस्ट्री

Next Post

इंटर डॉक्टर को 8 महीने से नहीं मिल रहा स्टाइपेंडःएडीएम और कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन, जल्द भुगतान की मांग

Next Post

इंटर डॉक्टर को 8 महीने से नहीं मिल रहा स्टाइपेंडःएडीएम और कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन, जल्द भुगतान की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page