PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली के रोहट कस्बे के पास निर्माणाधीन बायपास पर प्रस्तावित नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर नाला निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
साथ ही कहां कि इस निर्माण से पहले प्रशासन को ठीक से जांच करनी चाहिए। वहीं लोगों ने निर्माण कार्य न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने प्रदर्शन कियाग्रामीणों ने कहां कि संबंधित निर्माण कंपनी ने नाला निर्माण का कार्य जारी रखा तो कॉलोनीवासियों की ओर से पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाने के लिए आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
SDM को ज्ञापन सौंपा
इस मामले में ग्रामीणों ने बुधवार को रोहट SDM रण कुमार को ज्ञापन सौंपकर नाला निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बायपास पर बनाए जा रहे नाले से बरसाती पानी की निकासी ऋषभनगर, खेतेश्वर नगर और बस स्टैंड क्षेत्र की ओर होने की आशंका है।
ऐसे में बरसात के दौरान इन इलाकों में पानी भरने की स्थिति पैदा हो जाएगी। प्रशासन से निर्माण कार्य का तकनीकी स्तर पर जांच करवाने और समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
ये मौजूद रहे
ज्ञापन देने के दौरान एडवोकेट सुनील डूडी, भगाराम पटेल, जबर सिंह चोटिला, छोगा राम देवासी, शिवाराम पटेल अरटिया, अशोक भाम्बु, नेनजी पालीवाल, राजूभाई पालीवाल, अशोक पटेल, पप्पू विश्नोई, लक्ष्मण शर्मा, दिनेश प्रजापत, मनीष वैष्णव सहित कई लोग मौजूद रहे।


