• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल में बाइक-ट्रक की टक्कर, युवक की मौत:72 जिनालय के पास हुआ हादसा, शव मॉर्च्यूरी में रखवाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल शहर में 72 जिनालय के पास बुधवार को एक बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। यह हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान डीगांव, थाना बागरा निवासी माधाराम पुत्र सोनाराम सेन के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआईलालाराम सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की।

पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर भीनमाल के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद जरूरी कार्रवाई और पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस ने घटनास्थल से हादसे से संबंधित जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक व ट्रक की टक्कर किन हालात में हुई, इसकी जांच कर रही है।

Previous Post

सिरोही में जनगणना कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिलाः कर्मचारी नेता ने एडीएम व जिला सांख्यिकी अधिकारी से मिलकर भुगतान की मांग की

Next Post

सिरोही-पशु अस्पताल से ट्यूबवेल की केबल काट ले गए चोरः पालड़ी एम में वारदात, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page