• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादड़ी में ज्वेलर्स दुकान में चोरी की कोशिशःमध्यप्रदेश की मोगिया गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार, औजार भी बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली-सादड़ी कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान में नकबजनी की कोशिश करने वाले मध्यप्रदेश की मोगिया गैंग के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रणकपुर सड़क मार्ग स्थित ज्वेलर्स की दुकान की पीछे की दीवार में छेद कर अंदर घुसने की कोशिश की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने करीब 2 घंटे तक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन में दुकानों और आसपास केइलाकों की रेकी करते थे और रात में सुनसान जगह देखकर चोरी, नकबजनी या लूट की वारदात करने की कोशिश करते थे।

मंगलवार को आरोपियों ने रणकपुर सड़क मार्ग स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया। दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर उन्होंने पीछे की तरफ से वारदात करने की योजना बनाई। पीछे का हिस्सा सुनसान होने के कारण उन्हें वहां से चोरी करने में आसानी होने की उम्मीद थी।

सरिए-हथौड़े लेकर पहुंचे, दीवार में किया छेद

मंगलवार रात आरोपी ज्वेलर्स की दुकान के पीछे पहुंचे। उन्होंने दीवार में छेद कर अंदर घुसने का प्रयास किया। आरोपियों के पास सरिए और हथौड़े जैसे औजार थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति की नजर उनकी संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर आरोपी झाड़ियों में छिप गए। करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

व्यापारियों ने थाने पहुंचकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

घटना के बाद बुधवार सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज सिंहराजपुरोहित के नेतृत्व में व्यापारी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई के साथ बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी, नकबजनी और लूट की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Previous Post

आबूरोड में कुल 75.77 प्रतिशत मतदानः मतदान का समय समाप्त, 147 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Next Post

तखतगढ-थमा गया भोपू प्रचार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दलों ने निकाली रेलिया,गुजरात को घर घर होगा जनसंपर्क

Next Post
तखतगढ-थमा गया भोपू प्रचार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दलों ने निकाली रेलिया,गुजरात को घर घर होगा जनसंपर्क

तखतगढ-थमा गया भोपू प्रचार चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न दलों ने निकाली रेलिया,गुजरात को घर घर होगा जनसंपर्क

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page