• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में निकाय चुनाव के लिए 61.20% मतदानः बुजुर्गों ने भी उत्साह से वोट डाले, पुलिस रही अलर्ट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 9, 2026
in Local
0
शिवगंज में निकाय चुनाव के लिए 61.20% मतदानः बुजुर्गों ने भी उत्साह से वोट डाले, पुलिस रही अलर्ट

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/जगे सिंह

सिरोही-शिवगंज में निकाय चुनाव-2026 के पहले चरण का मतदान तय समय पर शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक 61.20% वोट डाले गए। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में देर शाम तक जारी रहा।

सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती घंटों में युवाओं की भीड़ दिखी। सुबह 10 बजे तक 26.97% मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा 50.72% परपहुंच गया।

युवाओं के बाद बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उत्साह दिखाया। वे दूसरों के सहारे वोट डालने पहुंचे। कई बुजुर्गों को परिजन कंधा पकड़कर या व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लाए। हर मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था थी।

दोपहर 12 बजे तक 12,485 लोगों ने वोट डाले थे। हालांकि, गर्मी बढ़ने के कारण सुबह 11 बजे के बाद कई बूथों पर भीड़ कम हो गई थी।

शिवगंज के 35 वार्डों के पार्षद चुनने के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान पुलिस बल हर जगह मौजूद रहा। इससे मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Previous Post

बीजापुर में टेम्पू बाइक की टक्कर में 4 घायल, बाली रेफर

Next Post

आहोर में 69.64 प्रतिशत मतदानः वोटिंग का समय समाप्त, कांग्रेस प्रत्याशी ने बूथ में नहीं जाने देने का आरोप लगाया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page