
PALI SIROHI ONLINE
रानी में पर्यावरण के नाम लगा हरियाली का संकल्प
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में नीम के 50 पौधे रोपे गए
नगराज वैष्णव
रानी (18 जुलाई)। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान “हरियाळो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम” के तहत नगर पालिका रानी खुर्द द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शाह पृथ्वीराज नवलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे मैदान में किया गया।
इस अवसर पर नीम के 50 पौधे रोपे गए।नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने कहा कि”पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावनाएं लोगों तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, एक सामाजिक संकल्प है।”
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, कपूराराम प्रजापत, मनीष मेहता, तथा विद्यालय प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।नगर पालिका कर्मचारियों में कृष्ण मुरारी शर्मा, गोपाल सिंह,मनोहर सिंह, जितेंद्र कुमार, कांतिलाल ,सहित नरेगा स्टाफ, मेट नरेंद्र बुनकर, नाजमिन, नगर पालिका जमादार नारायण आदिवाल, सुरेश आदिवाल व अन्य श्रमिक भी उपस्थित रहे। अन्य ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।