PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
ठेका सील होने के बाद ठेके के प्रथम तल से शराब बिक्री जोरों पर,नगर वासियों की शिकायत पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने प्रथम तल किया फिर
तखतगढ़ 9 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) निकाय चुनाव 2026 को लेकर आबकारी विभाग द्वारा बुधवार शाम 6 बजे बाद सील किए गए ठेका व निवास पर शराब की बिक्री जोरो पर चलती देखने को मिली। नगर वासियों ने सुमेरपुर ERO व SDO कालूराम कुम्हार से शिकायत की शिकायत के तुरंत बाद सूचना पर आबकारी टीम ठेके पर पहुंचते ही मौके पर ही शराबियों में अफरा तफरी मच गई टीम ने ठेके प्रथम तल को भी साइड शटर को सील किया। गौरतलब है कि 11सितबंर को तखतगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने ठेके को शाम 6 बजे कर सील कर चुकी है।लेकिन सील करने के बाद भी पीछे से प्रथम तल की गैलरी से अंधाधुन शराब बिकती रही।
इनका कहना है, सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुमार ने बताया कि तखतगढ़ में स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड के पास ठेके पर शराब बिकने की सूचना पर अधिकारी विभाग की टीम को मौके पर भेजा है




