PALI SIROHI ONLINE
मारवाड़ जंक्शन में प्रथम चरण के दौरान 25 वार्डो के नगर पालिका चुनाव बुधवार को सम्पन हुआ। मतदान करने के लिए 100 साल की वृद्धा से लेकर 18 साल के जेन-जी भी मतदान करने पहुंचे, मारवाड़ जंक्शन में 71.97% मतदान हुआ।
मारवाड़ जंक्शन में कुल मतदाता 12480 में से 8982 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान समय पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों की मौजूदगी में EVM मशीनों की सील लगाई गई वही मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच रखा गया। अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 सितंबर को होगा !
पहली बार हो रहे नगर पालिका चुनाव में 94 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड संख्या 03 में है यहां 795 मतदाता है वही सबसे कम मतदाता वार्ड संख्या 12 में है यहां 175 मतदाता है!
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के 25 वार्डो में 94 प्रत्याशी मैदान में है, वही 7 संवेदनशील बूथों पर हथियार बन्द जवान तैनात किए थे जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली सुनील के पंवार मारवाड़ जंक्शन पहुँचे जहाँ संवेदनशील बूथों और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है,
पहली बार वोट देने आयी खुशबू ने कहा कि यह मेरा पहला वोट है, मेने प्रत्याशी की छवि को देख कर मतदान किया है जो भी पार्षद बने वह अपने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने का प्रयास करे !
नेहा सैन ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में मतदान आवश्यक है, मैने वोट विकाश को ध्यान में रखते हुए दिया गया है, वोट से हम उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करते हैं !
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका के 25 वार्डों में चुनाव शांति पूर्ण रूप से हो रहा है प्रसासन की ओर से कानून व्यवस्था व बुजुर्गों के लिए मतदान करने को लेकर सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा गया है,
मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। सभी मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से बुजुर्गों और जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाकर मतदान करवाया गया। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए अलग से सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
कानून व्यवस्था को लेकर संवेदनशील बूथों पर हथियार बन्द जवानों की तैनाती की गई, इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है, कई बूथों में परिजन मतदाता को गोद मे उठाकर मतदान केंद्र लाते नजर आए, वहीं कई जगहों पर बुजुर्ग दंपति एक दूसरे का हाथ थामे मतदान केंद्र पहुंचे।
नगरपालिका क्षेत्र के 7 मतदान केंद्रों को संवेदनशील केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। 25 वार्डों में 94 प्रत्याशी मैदान में है, जिसमे से 41 निर्दलीय है। वोटिंग के लिए कुल 25 केंद्र बनाए गए हैं।
कुल 94 उम्मीदवार मैदान में
इस चुनाव में कुल 94 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस से 25-25 उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी (आप) से 2 और बसपा से 1 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। इसके अलावा 41 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
वोटिंग शुरू होते ही उम्मीदवार और उनके समर्थक लोगों से वोट की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी दिलचस्प है। छह सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि अन्य जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवार मुख्य दलों को चुनौती दे रहे हैं।
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर भी कर सकेंगे मतदान
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास वोटर आईडी कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र के आधार पर भी मतदान कर सकता है। इससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।


