PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कैबिनेट मंत्री के मध्य रात वार्ड 2 मे समस्याओ का भारी विरोध के बाद बोले विकास तो मुझे ही करवाना है आपकी मर्जी हो वहा वोट देना
तखतगढ़ निकाय चुनाव भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ते 40 निर्दलीय
कांग्रेस का आरोप नगर पालिका को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया
तखतगढ 8 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितम्बर को होने जा रहे तखतगढ़ निकाय चुनाव 2026 मे इस बार 40 निर्दलीय भारी पड़ते नजर आ रहे है। और उनके पार्टी के ही बागी बनकर निर्दलीयो के समर्थन मे चुनाव प्रचार कर भाजपा कांग्रेस दोनो दलो की नैया डुबोने मे तुले हुए है। केबिनेट मंत्री कुमावत पीछले दो दिन तखतगढ दौरे पर रहकर सोमवार
रात्री नाग चौक वार्ड 16 के भाजपा प्रत्याशीयो को समर्थन दिलाने एव चुनावी सभा के बाद शुद्ध पेयजल एवं तालाब की सफाई जैसी समस्या को लेकर नगरवासीयो घेर कर विरोध जताने के बाद
मंगलवार मध्य रात को फिर वार्ड नंबर 2 में भाजपा के प्रत्याशी की चुनावी सभा में भी नगर वासियों ने शुद्ध पेयजल को लेकर कड़ा विरोध जताया। केबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि तखतगढ़ में जवाई के शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए 90 करोड़ स्वीकृत करवा रखे हैं जिसमें अलग-अलग तीन जीएलआर टंकी का निर्माण होगा। जिसमें एक खेड़ावास में निर्माण शुरू हो गया है। टंकियां के निर्माण के बाद नगर में 20 करोड़ की लागत से संपूर्ण नगर की पाइपलाइन ने भी बदली जाएगी। उसके बाद पूरे तखतगढ़ में शुद्ध पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। उसके उपरांत भी वार्ड वासियों द्वारा विरोध करने पर मंत्री ने कहा की पार्टी को वोट देंगे या नहीं आखिर विकास कार्य तो मुझे ही करवाना है। दरम्यान मंत्री कुमावत ने कहा आपकी जान मर्जी हो वहां वोट दे देना। कहकर रवाना हो गए।
कांग्रेस का आरोप नगर पालिका को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, तखतगढ़ प्रभारी श्रवण पटेल जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने तखतगढ दौरा कर आमजन से हालात जाने। इस दौरान पुराना बस स्टैंड पर जनता रू ब रू भी हुए जहा नगर के हालातो की जानकारी देकर अबकी बार कांग्रेस को समर्थन देने का रूख अपना दिया है। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए आरोपो की जडी लगा दी उन्होने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अबकी बार तखतगढ ही नही बलकी पुरे जिले मे जनता ने मानस बना लिया है। कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। और तखतगढ नगर पालिका को तो भ्रष्टाचार का गढ़ ही बना दिया है। जहा सडक बिजली शुद्ध पेयजल के लिए जनता ताहिमान ताहिमान कर रही है। और भ्रष्टाचार सांतवे आसमान पर हैं। लेकिन गरीबों किसानों का कोई कार्य नहीं होता इनके पास धन बल सब है। क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री होने के उपरांत भी प्रशासन इनकी कोई नहीं सुनता इतना ढीला रवैया कभी नहीं देखा। इनके पास शासन है। और प्रशासन पर दबाव भी है। लेकिन कांग्रेस के पास जनता का आशीर्वाद है। कांग्रेस निश्चित तौर पर बोर्ड बनाकर जिले में परचम लहराएगी।


