• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना में बारिश की कमी और गर्मी का असर: राजकीय चिकित्सालय में बढ़ी मरीजों की संख्या, विशेष शिविर लगाकर मरीजों को किया लाभांवित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना गांव स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। क्षेत्र में बारिश की कमी और लगातार गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपचार के लिए नाना चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
नाना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया के निर्देशन में चिकित्सालय परिसर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं नि:शुल्क दवाई वितरण को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सालय पहुंचने वाले 200 से अधिक महिला पुरुष बुजुर्ग मरीजों की चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।

अवकाश समय के बाद भी मरीजों की जांच

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सा टीम ने विशेष रूप से अतिरिक्त समय देकर सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सालय में निर्धारित अवकाश समय के बाद भी चिकित्सा टीम दिनभर मरीजों की जांच एवं उपचार में जुटी रही। इस दौरान मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए

स्वास्थ्यकर्मियों ने व्यवस्थाएं संभालीं और जरूरत के अनुसार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।
चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। चिकित्सा विभाग की इस पहल से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिलने से राहत मिली।

दो दर्जन से अधिक गांव-ढाणियों के मरीज पहुंचते हैं

गौरतलब है कि नाना गांव का राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपास के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा केंद्र है। यहां नाना सहित करीब दो दर्जन से अधिक गांवों और ढाणियों से ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों को चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा जांच, उपचार एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

बारिश की कमी और गर्मी के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी को देखते हुए चिकित्सा टीम द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की समय पर जांच करने के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

चिकित्सा विभाग की ओर से ग्रामीणों से भी बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई है।

View this post on Instagram

Previous Post

पाली-ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, ड्राइवर नीचे दबाः राहगीरों ने बचाया, बिजली के खंभे जोधपुर ले जाते समय हुआ हादसा

Next Post

स्वरूपगंज के समीप नेशनल हाइवे पर गुजरात रोडवेज बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर

Next Post
स्वरूपगंज के समीप नेशनल हाइवे पर गुजरात रोडवेज बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर

स्वरूपगंज के समीप नेशनल हाइवे पर गुजरात रोडवेज बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page