
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 4 शुभ रंग सफेद प्रसन्नतादायी समाचार मिलेंगे। अपनों का साथ हिम्मत देगा। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। पुराने झगड़ों का समाधान हो सकता है। मित्रों एवं रिश्तेदारों से मुलाकात सुखद रहेगी। साख बढ़ेगी।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा: किसी से आकस्मिक मुलाकात खुशी देगी। अनावश्यक खचों के कारण तनाव बना रहेगा। सामाजिक जीवन में प्रसन्नता एवं सुख की अनुभूति होगी। पारिवारिक संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
मिथुन : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोध के चलते आपकी मेहनत व्यर्थ जाएगी।
कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : वाक्चातुर्य से उलझे मामले सुलझा लेंगे। कामकाज में आ रही परेशानी दूर होगी। नए संपर्क आपकी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। दुविधा छोड़कर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी।
सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कायों में रुचि बढ़ेगी। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। आपका जिद्दी रवैया सहयोगियों को अखर सकता है। विवाद से दूर रहें।
कन्या : शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। अधिकारियों से मेलजोल प्रसन्नतादायी हो सकता है। आय में बढ़ोतरी संभव है। संतान से गतिरोध बने रहने से मन अशांत रहेगा। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
तुला : शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। अधिकारियों से अपना काम करवाने में सफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्र मिलेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : समझदारी के साथ आगे बढ़ें, राह आसान होगी। पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारों को लेकर खींचतान बढ़ सकती है। बुजुगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। संतान के कॅरियर संबंधी चिंता का समाधान संभव है। आप सामाजिक कल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे। पारिवारिक आयोजन सुखद लेकिन खर्चीले रहेंगे।
मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी : लेनदेन के मामलों में आप संदेह के घेरे में आ सकते हैं। युवाओं को मीडिया या दूरसंचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। पुरानी बीमारी उभरने से चिंता बनी रहेगी।
कुंभ : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा मेहनत के अनुरूप लाभ मिलता जाएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। दूसरों की बातों में आकर अपनों का दिल दुःखा बैठेंगे। पारिवारिक सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यात्रा टालें।


