
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में पीर गंगानाथ महाराज के चातुर्मास को लेकर गुरुवार को शोभायात्रा निकली। यात्रा गाजे-बाजे के साथ भैरूनाथ अखाड़े से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए सिरे मंदिर पहुंची। जहां महाराज का भव्य स्वागत किया गया। यहां 2 महीने तक भक्ति कार्यक्रम होंगे।
शहर के तिलक द्वार स्थित भैरूनाथ अखाड़े के महन्त पीर गंगानाथ महाराज सिरे मंदिर में चातुर्मास करेंगे। शोभायात्रा के साथ महाराज गुरुवार सुबह 10 बजे रथ में सवार होकर निकले। साथ में शहरवासी चले। यात्रा तिलक द्वार सेहरिदेव जोशी सर्कल, पंचायत समिति व गिटको होटल व सिरे मंदिर रोड से होते हुए मंदिर पहुंची
चातुर्मास से पहले अखाड़े में सुबह करीब 7 बजे से बड़ी संख्या शहरवासी समेत जिले भर से लोग जुटना शुरू हो गएथे। लोगों ने महन्त के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। अखाड़े में महिला के सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाएं शोभायात्रा में सत्संग व बैंड बाजे की धुन पर महिला व पुरूष नाचते गाते हुई चल रहे थे।
इस दौरान युवाओं ने भगवान जलंधरनाथ, पीर शांतिनाथ व पीर गंगानाथ महाराज के जयकारे लगाए। जिससे पुरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया।
जगह-जगह शहरवासियों ने फूल बरसाकर व माला पहनाकर किया स्वागत
शोभायात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर व महन्त पीर गंगानाथ महाराज को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। अखाड़ा व्यवस्थापक मीठालाल के अनुसार महन्त करीब 2 माह तक सिरे मंदिर में रहेंगे। जिसको लेकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में शहर समेत अन्य जिलों में श्रद्धालु महन्त के दर्शन के लिए आएंगे।


