
PALI SIROHI ONLINE
रकमों देवी को पुनः प्रशासक पद पर बहाल किया गया – पंचायती राज विभाग का आदेश
नगराज वैष्णव
रानी।राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग ने श्रीमती रकमों देवी, प्रशासक (निवर्तमान सरपंच), ग्राम पंचायत ढारिया, पंचायत समिति रानी, जिला पाली को पुनः बहाल कर दिया है। पहले उनके पद के दुरुपयोग के कारण उन्हें पद से हटाया गया था।
हालाँकि, जांच के बाद यह पाया गया कि रकमों देवी ने जांच की अवधि में प्रशासनिक कार्यों का पालन उचित रूप से किया। इसलिए, उन्हें फिर से प्रशासक पद पर बहाल किया गया है।
यह आदेश 16 जुलाई 2025 को अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (जांच), इन्द्रजीत सिंह द्वारा जारी किया गया है।


